लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर: दो बेगम वाले टीचर ने अपनी छात्रा का बनाया फर्जी निकाहनामा, साथ ले जाने की जिद पर अड़ा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में टीचर और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक टीचर ने अपनी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में टीचर और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक टीचर ने अपनी छात्रा के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी निकाहनामा बनवा लिया. फिर वह छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया. इसी 14 जून को छात्रा की शादी थी, लेकिन टीचर की इस हरकत की वजह से लड़की का निकाह टूट गया. लड़की के पिता ने आरोपी टीचर के खिलाफ रामगढ़ ताल थाने में तहरीर देकर जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है.