लेटेस्ट न्यूज़

गोंडा: पान की दुकान से बच्चों को पाला, बेटी ज्योति चौरसिया UPPSC में 21वीं रैंक ला बनी SDM

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को संदेश देते हुए एक बार कहा था कि ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल मिल न…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को संदेश देते हुए एक बार कहा था कि ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल मिल न जाए’. स्वामी विवेकानंद के इस संदेश को अपनाकर गोंडा में एक पान वाली की बेटी ने यूपीपीसीएस 2022 में 21वां स्थान हासिल कर अपने सपने को साकार कर लिया है. गोंडा की ज्योति चौरसिया ने UPPSC 2022 में 21वीं रैंक लाकर SDM बन गई है. यह सफलता ज्योति को 6वीं प्रयास में मिली है. ज्योति बताती हैं कि उन्हें गोंडा के तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब से काफी प्रेरणा मिली है.