लेटेस्ट न्यूज़

यूपी बाल संरक्षण गृह में 4 बच्चियों की मौत पर अदालत ने मांगा जवाबी हलफनामा

UP News Hindi: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राजधानी के प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह में रह रहीं चार बच्चियों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News Hindi: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने राजधानी के प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह में रह रहीं चार बच्चियों की मृत्यु पर नाखुशी व्यक्त की है. पीठ ने महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव को इस मामले में अगले तीन सप्ताह में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने 17 फरवरी को पारित आदेश में कहा, प्रतिवादी स्पष्ट रूप से यह बताएं कि पूरे राज्य में बाल संरक्षण गृहों में भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना घटें, यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी तरफ से क्या कदम उठाए जा रहे हैं. पीठ ने शिव नाथ मिश्रा द्वारा एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के आधार पर दायर जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया. रिपोर्ट में राजकीय बाल संरक्षण गृह में इन बच्चियों की मृत्यु की खबर प्रकाशित हुई थी.