लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर : दवा व्यापारी से मारपीट के मामले में BJP पार्षद के पति ने किया सरेंडर, 25 हजार का था इनाम

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी पार्षद के पति ने अपने पांच साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया. उस पर…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी पार्षद के पति ने अपने पांच साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया. उस पर दवा व्यापारी के साथ मारपीट करने का आरोप आरोप है. अंकित शुक्ला पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था. बताया जा रहा है कि छह दिन पहले पार्षद के पति ने साथियों के साथ मिलकर गाड़ी ओवरटेक करने पर व्यापारी को बुरी तरह पीटा था. व्यापारी अमोलदीप के साथ हुई मारपीट की घटना से सिख समाज व दवा व्यापारी काफी गुस्से में थे.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते 20 सितंबर को कानपुर के नेशनल हाइवे स्थित सिटी क्लब के नजदीक अमोलदीप और अंकित शुक्ला के बीच गाड़ियों के ओवरटेक करने पर विवाद हो गया था. इस घटना में अमोलदीप भाटिया बुरी तरह घायल हो गए थे और उनकी एक आंख बाहर आ गई थी. इस मामले को लेकर बीजेपी पार्षद सौम्या शुक्ला पार्टी नेताओं के साथ जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचीं. उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया. कहा कि पुलिस उनका पक्ष नहीं सुन रही है. उनके पति पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया. जबकि उस रात पति के साथ मारपीट कर उनके साथ भी छेड़खानी की गई थी.

सिख समाज ने जताया था विरोध

दवा व्यवसायी अमोलदीप भाटिया की पिटाई से सिख समाज और दवा व्यापारी गुस्सा हो गए. उन्होंने आरोपी अंकित की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर आंदोलन शुरू कर दिया था. पुलिस ने आरोपी अंकित शुक्ला की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश भी दी.

बीजेपी पार्षद को नहीं बनाया गया आरोपी

बता दें कि इस घटना के बाद आरोपी भाजपा नेता-कार्यकर्ता फरार हो गए थे. पुलिस ने सभी के ऊपर इनाम रख दिया था. मगर आज यानी शुक्रवार को सभी आरोपियों ने सरेंडर कर दिया है. सौम्या शुक्ला को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है.