फिर अपने दबंग एक्शनों से चर्चाओं में आईं बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल, सभी को हिला डाला
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर अपने एक्शनों को लेकर चर्चाओं में हैं. इस बाद उनके सख्त फैसलों ने बांदा को हिला कर रख दिया है.
ADVERTISEMENT

फिर अपने दबंग एक्शनों से चर्चाओं में आई बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल, सभी को हिला डाला
Banda News: देश की चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती ही हैं. कभी अपने फैसलों तो कभी अपनी सख्ती की वजह से उनके बारे में बात होती रहती है. आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर अपने एक्शनों को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल बांदा जिलाधिकारी के पद पर तैनात दुर्गा शक्ति नागपाल ने अवैध खनन माफियों में हड़कंप मचा दिया है. दुर्गा शक्ति नागपाल ने पट्टेदार, राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी ताबड़तोड़ सख्त कदम उठाए हैं.