लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर के लिए रामलला के वस्त्र तैयार कर रहीं बरेली की 3 तलाक पीड़ित मुस्लिम महिलाएं

मुस्लिम महिलाएं रामलला के लिए वस्त्रों का निर्माण कर रही हैं. ये मुस्लिम महिलाएं चाहती हैं कि ये अयोध्या जाकर खुद अपने हाथों से रामलला को वस्त्र समर्पित करें.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है. आने वाली 22 जनवरी के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी किया जाएगा. इसको लेकर यूपी समेत पूरा देश राममय हो चुका है. रामभक्तों में खुशी की लहर है तो वही सरकार भी इस कार्यक्रम को भव्य से भव्य बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो प्रदेश के राममय होने का सबूत है. दरअसल बरेली में 3 तलाक पीड़िताएं रामलला के लिए वस्त्र बना रही हैं.