Ram Mandir: राममय माहौल में रामचरितमानस का स्टॉक हुआ खत्म, गीताप्रेस में हो रही दिनरात छपाई
Ram Mandir in Ayodhya: 22 जनवरी के दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है. इसी बीच रामचरितमानस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir: जैसे-जैसे 22 जनवरी का दिन करीब आ रहा है, ठीक वैसे ही राम भक्तों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. हर कोई रामलला के स्वागत की तैयारियां कर रहा है. मंदिरों में पूजा-पाठ शुरू हो गई है. शहरों, कस्बों और गांवों में 22 जनवरी के दिन तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर भी सामने आ रही है. बता दें कि देश का माहौल ऐसा राममय हुआ है कि गीताप्रेस के पास रामचरितमानस का स्टॉक तक खत्म हो गया है. सारा स्टॉक बिक गया है और गीता प्रेस नए ऑर्डर पूरे नहीं कर पा रही है. इसी को देखते हुए अब गीताप्रेस ने अपनी स्पीड बढ़ा दी है और वहां रामचरितमानस की लगातार-धुआंधार छपाई चल रही है.