अतीक-अशरफ, असद मारे गए और उधर अब उमेश पाल और 2 सिपाहियों की हत्या में हो गया नया खुलासा
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एफएसएल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि माफिया…
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एफएसएल की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि माफिया अतीक अहमद की पिस्टल से ही उमेश पाल और यूपी पुलिस के 2 जवानों की हत्या की गई थी. बता दें कि उमेश पाल और उनकी सुरक्षा में लगे 2 सुरक्षाकर्मियों पर माफिया डॉन अतीक अहमद ने हमला करवाया था. इस हमले में अतीक का बेटा असद और अतीक के करीबी शामिल थे. इस शूटआउट में उमेश पाल और दोनों सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी.