लेटेस्ट न्यूज़

बलरामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, पानी में घिरे सैकड़ों गांव

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आज लगातार तीसरे दिन जोरदार बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली राप्ती नदी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में आज लगातार तीसरे दिन जोरदार बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. राप्ती नदी का जलस्तर 105.5 रिकॉर्ड किया गया है, जो पिछले कई सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. नदी का जलस्तर 5 से 6 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है. लगातार बढ़ रहे जल स्तर के कारण प्रशासन ने जिले में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.