लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल मर्डर केस: प्रयागराज में आज सफदर अली के मकान पर चलेगा बुल्डोजर, जानें डिटेल्स

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में आज यानी 2 मार्च को SSA गन हाउस के मालिक सफदर अली के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चक‍िया इलाके…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में आज यानी 2 मार्च को SSA गन हाउस के मालिक सफदर अली के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चक‍िया इलाके में स्थित मकान पर बुल्डोजर चलेगा. मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि सफदर अली को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने हाल ही में 28 फरवरी को नोटिस दिया था. दरअसल, अतीक गैंग के करीबी और उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोपियों की मदद करने वालों पर योगी सरकार का बुल्डोजर चल रहा है. बता दें कि बुधवार को खाल‍िद जफर के घर को खंडहर किया गया था और आज सफदर अली के मकान पर बुल्डोजर कार्रवाई की जाएगी. जहां पर कार्रवाई होनी है, उस रास्‍ते को पुल‍िस ने बंद कर द‍िया है. वहीं, मौके पर आरएएफ की टुकड़ी भी तैनात की गई है.