लेटेस्ट न्यूज़

‘मुस्लिम धर्म छोड़ना चाहती हूं, योगी जी प्‍लीज हेल्‍प’, रामपुर कलेक्‍ट्रेट पहुंची युवती ने किया जमकर हंगामा

Uttar Pradesh News: रामपुर (Rampur News) का जिला कचहरी परिसर इन दिनों एक 32 वर्षीय महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे का स्टेज बना हुआ है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: रामपुर (Rampur News) का जिला कचहरी परिसर इन दिनों एक 32 वर्षीय महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे का स्टेज बना हुआ है. बुर्का पहने इस महिला ने 5 दिन पहले जिला कलेक्ट्रेट में उसने काफी हंगामा किया था. वहीं महिला ने एक बार फिर जिला कलेक्ट्रेट में पहुंच कर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा है. इस वीडियो में एक युवती चीख-चीखकर बोल रही है- ‘मुझे मुस्लिम धर्म से नफरत है. मैं मुस्लिम धर्म छोड़ना चाहती हूं. योगी आदित्‍यनाथ सर मेरी हेल्‍प कीजिए.’