लेटेस्ट न्यूज़

KGMU के वॉर्ड बॉय ने की मरीज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की जिद? Video वायरल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल पर हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल पर हो रहा है. आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक व्यक्ति डॉक्टर की पोशाक में दिखाई पड़ रहा है, जिसकी तीमारदारों के साथ नोकझोंक और बहस हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति ने सफेद पोशाक पहनी है, वह केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर का वॉर्ड बॉय बताया जा रहा है. वहीं, 7 सेकंड के वायरल वीडियो पर केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई की गई जिसमें केजीएमयू में संविदा के तौर पर वार्ड बॉय के रूप में तैनात रमीज नामक व्यक्ति को बर्खास्त कर दिया गया.