गोरखपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, अगले हफ्ते शुरू हो सकती है वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें डिटेल
Uttar Pradesh News: रेल मंत्रालय द्वारा गोरखपुर (Gorakhpur News) को लंबे इंतजार के बाद 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है. पूर्वोत्तर…
ADVERTISEMENT

vande4
Uttar Pradesh News: रेल मंत्रालय द्वारा गोरखपुर (Gorakhpur News) को लंबे इंतजार के बाद 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है. पूर्वोत्तर रेलवे की झोली में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 8 कोच वाली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का रैक आवंटित हो गया है. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से ट्रेन का रैक गोरखपुर के लिए रवाना हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर – कुशीनगर दौरे के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं. इधर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन तैयारियों में जुट गया है हालांकि अभी रूट और समय निर्धारित नहीं किया गया है.