लेटेस्ट न्यूज़

गौतमबुद्ध नगर से 2024 के चुनाव में महेश शर्मा की ‘टेंशन’ बनेंगे ये IAS अफसर? जानें चर्चाएं

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच अब ये कयासबाजी भी शुरू हो…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच अब ये कयासबाजी भी शुरू हो गई है कि आगामी चुनाव में किस सीट से किस प्रत्याशी को टिकट मिल सकता है. इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर जिले से भाजपा सांसद महेश शर्मा के टिकट को लेकर भी अटकलें शुरू हो गई हैं. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर जिले से मौजूदा सांसद महेश शर्मा की जगह पार्टी एक आईएएस अधिकारी को अपना उम्मीदवार बना सकती है. मगर बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने महेश शर्मा के घर का दौरा किया था, तब चर्चा चल उठी थी कि गौतमबुद्ध नगर से शर्मा की दावेदारी और मजबूत हो गई है. वहीं, अब पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी महेश शर्मा का समर्थन किया है.