लेटेस्ट न्यूज़

75 की उम्र पार कर रहे UP से भाजपा के इन सांसदों को 2024 में नहीं मिलेगा टिकट? जानिए

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में उठा-पटक का दौर शुरू हो चुका है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर बीजेपी यूपी में 75 सीटों का लक्ष्य हासिल कर लेगी तो दूसरे राज्यों के संभावित नुकसान की भरपाई कर सकेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में उठा-पटक का दौर शुरू हो चुका है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर बीजेपी यूपी में 75 सीटों का लक्ष्य हासिल कर लेगी तो दूसरे राज्यों के संभावित नुकसान की भरपाई कर सकेगी. ऐसे में सिर्फ जीतने की क्षमता रखने वाले दावेदारों को पार्टी तरजीह देगी. इस स्थिति में 2 दर्जन से ज्यादा सांसदों के टिकट बदले जा सकते हैं. बीजेपी में इस बात की फिलहाल चर्चा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में कई मौजूदा सांसदों का प्रदर्शन और फीडबैक के आधार पर टिकट कटने के आसार हैं. आइए आपको उन सांसदों का नाम बताते हैं जानकी दावेदारी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.