जब मायावती थीं CM तब उनके भाई-भाभी को नोएडा में कम दामों में मिले 261 फ्लैट्स: रिपोर्ट
Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती पर एक बार फिर भ्रष्टाचार की आंच आई है. दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में…
ADVERTISEMENT

mayawati6
Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती पर एक बार फिर भ्रष्टाचार की आंच आई है. दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मायावती के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके भाई आनंद कुमार और भाभी विचित्र लता को बेहद ही कम दामों में 261 फ्लैट्स नोएडा में आवंटित हुए थे. इन फ्लैट्स को नोएडा में लॉजिक्स इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक रीयल एस्टेट कंपनी ने बनाया है. आपको बता दें कि मई 2023 की एक ऑडिट रिपोर्ट में कंपनी के अस्तित्व में आने से लेकर उसके दिवालिया होने की कगार तक पहुंचने के 12 सालों का लेखाजोखा सामने आया है. इसमें इस मामले में हुई अनियमिताओं के बारे में भी जानकारी मिली है. खबर में आगे विस्तार से जानिए पूरा मामला.