बेईमान हो...लोकसभा में बजट पर अखिलेश के भाई धर्मेंद्र ने किसे सुना दी खरी-खरी, स्पीच हो रही वायरल
ADVERTISEMENT
Uttar Pradesh News : संसद में इस समय बजट सत्र चल रहा है. वहीं बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला.
Uttar Pradesh News : संसद में इस समय बजट सत्र चल रहा है. वहीं बजट पर चर्चा के दौरान बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने सदन में जो कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सपा नेता ने मोदी सरकार पर दलितों, युवओं और किसानों के मुद्दों को अनदेखा करने का आरोप लगाया इस दौरान उन्होंने सदन में मौजूद भाजपा सांसदों को खरी-खरी सुनाया.
सदन मे धर्मेंद्र यादव ने कही ये बात
बता दें कि लोकसभा में बोलते वक्त धर्मेंद्र यादव ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार युवाओं, किसानों, दलितों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ है. केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र का निजीकरण करना चाहती है. उन्होंने अयोध्या में हार को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया और कहा कि अयोध्या और उत्तर प्रदेश से इतनी नफरत है कि आपने बजट में अयोध्या के लिए कुछ भी नहीं कहा.'
भाषण का वीडियो हो रहा वायरल
वहीं धर्मेंद्र यादव के भाषण के दौरान सदन में मौजूद भाजपा सांसद भी टिका टिप्पणी करने लगे. जिसपर सपा सांसद ने कहा कि, 'अरे यार बेईमानी से जीते हो, मालूम है कितने बड़े तीरंदाज हो. वहीं उन्होंने कहा कि बेईमानी हो, बेईमानी हो, बेईमानी हो.' धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश के नौजवान खुश होने वाले नहीं है शिक्षा के मसले पर लगातार बजट घटाया जा रहा है. लगातार सरकारी शिक्षा काम की जा रही है और यह बीजेपी की सरकार की लगातार पर्याप्त है कि नौजवान शिक्षित होंगे तो सवाल पूछेंगे.
