UPTak Baithak Logo

अखिलेश यादव को चाय पिलाना पड़ा भारी? दुकानदार आर्यन यादव ने बीजेपी नेता को लेकर ये क्या कह दिया

ADVERTISEMENT

फतेहपुर के चाय विक्रेता आर्यन यादव ने बीजेपी नेता पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं. अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया है.

social share
google news

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पसंदीदा चाय के दुकानदार और यूट्यूबर आर्यन यादव ने बीजेपी के एक जिला पंचायत सदस्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है. आर्यन का दावा है कि अखिलेश यादव के साथ उनकी नजदीकी ही उनकी मुसीबत का सबब बन गई है.