बृजभूषण सिंह के इलाके में सपा की इस महिला नेता का जलवा, भाजपा को लगा दोहरा झटका
UP Nikay Chunav Results: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां जबरदस्त जीत हासिल की है वहीं विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है. मेयर…
ADVERTISEMENT

UP Nikay Chunav Results: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां जबरदस्त जीत हासिल की है वहीं विपक्ष को करारी शिकस्त मिली है. मेयर चुनाव में तो विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया. इस निकाय चुनाव में एक तरह भाजपा ने हर तरफ जीत का परचम लहराया है तो वहीं महिला पहलवानों के आरोपों के बाद चर्चा में आए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के इलाके में उसे झटका लगा है. बृजभूषण गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और इसे उनका गढ़ भी कहा जाता है. गोंडा नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार उजमा राशिद ने 3439 वोटों से जीत दर्ज की है.