लेटेस्ट न्यूज़

‘हाउस टैक्स हाफ, वॉटर टैक्स माफ’, इस नारे के साथ यूपी निकाय चुनाव में AAP की एंट्री

UP Nikay Chunav 2023:  आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Nikay Chunav 2023: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में ‘हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ’ के नारे के साथ मैदान में उतरेगी. ‘‘आप’’ यूपी के 17 नगर निगमों और 763 नगर निकायों में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के लिए पार्टी ने 763 नगर निकायों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. साथ ही वार्ड, मेयर और चेयरमैन स्तर पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. अभी तक वार्ड व चेयरमैन के 270 प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं.