लेटेस्ट न्यूज़

ओम प्रकाश राजभर को फिर मिला बीजेपी में शामिल होने का न्योता, मंत्री दयाशंकर ने दिया ‘ऑफर’

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा में शामिल होने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया. ऐसी चर्चाएं हैं कि राजभर आगामी विधान परिषद चुनाव में नजरअंदाज किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी से नाखुश हैं. जिला मुख्यालय में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को भाजपा में शामिल होने का न्योता दिया.