UP उपचुनाव: आज शाम 5 बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार, आखिरी दिन इन दिग्गजों ने झोंकी ताकत
उत्तर प्रदेश में 2 विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. जिसमें मैनपुरी लोकसभा के साथ-साथ रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली में…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में 2 विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. जिसमें मैनपुरी लोकसभा के साथ-साथ रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली में विधानसभा लिए उपचुनाव है. इन सभी सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. शनिवार यानी आज इन तीनों सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में अन्य दलों के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.