लेटेस्ट न्यूज़

यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी बनाए गए

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UP Congress Committee) को आखिरकार अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अखिल भारतीय कांग्रेस…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UP Congress Committee) को आखिरकार अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया. ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अखिल भारतीय कांग्रेस के शेड्यूल्ड कास्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) को यूपी राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

इतना ही नहीं, कांग्रेस ने एक अध्यक्ष के साथ छह प्रांतीय अध्यक्ष का भी फार्मूला अपनाया है, जिसमें बसपा के पूर्व मंत्री रहे और वर्तमान में कांग्रेस में शामिल नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है.

वहीं, बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय के साथ बसपा के पूर्व नेता नकुल दुबे को भी प्रांतीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इन सभी के अलावा, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित और अनिल यादव को भी प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है.

कांग्रेस कमेटी के नवीन प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जालौन से सांसद भी रह चुके हैं. नवनियुक्त यूपी कांग्रेस के चीफ बृजलाल भी बहुजन समाज पार्टी में रह चुके हैं. साथ ही वह लोकसभा और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं.

राजनीति में आने से पहले बृजलाल खाबरी अधिवक्ता हुआ करते थे. बता दें कि इससे पूर्व यूपी कांग्रेस कमेटी के चीफ अजय कुमार लल्लू थे, जिन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस्तीफा दिया था.

UP विधानसभा मॉनसून सत्र: कांग्रेस विधायक आराधना मिश्र मोना ने उठाया महंगाई का मुद्दा