लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार ‘2.0’ की पहली सालगिरह: उपलब्धियां गिनाएगी सरकार, जानिए क्या है तैयारी

Uttar Pradessh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने शासनकाल के छह साल पूरा करने जा रही है. वहीं 25 मार्च को योगी सरकार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradessh News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने शासनकाल के छह साल पूरा करने जा रही है. वहीं 25 मार्च को योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल पहली सालगिरह मनाएगी. राज्य सरकार इस अवसर पर बड़े और भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अपनी उपलब्धियों को बताएगी. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ‘योगी 2.0’ का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.