RSS चीफ मोहन भागवत के बयान से खुश हुए शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के यासूब अब्बास, ये सब बोल गए
Yasoob Abbas on Mohan Bhagwat Statement: हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश से कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर मस्जिदों के मंदिर होने का दावा किया गया है.ये विवाद खासकर धार्मिक स्थलों के स्वामित्व और उनके ऐतिहासिक महत्व को लेकर उठ रहे हैं
ADVERTISEMENT

Yasoob Abbas (Photo- ANI)
Yasoob Abbas on Mohan Bhagwat Statement: हाल ही के दिनों में उत्तर प्रदेश से कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां पर मस्जिदों के मंदिर होने का दावा किया गया है.ये विवाद खासकर धार्मिक स्थलों के स्वामित्व और उनके ऐतिहासिक महत्व को लेकर उठ रहे हैं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महीने संभल जिले में इसी मुद्दे को लेकर सांप्रदायिक तनाव इतना बढ़ा कि 4 लोगों की मौत हो गई. इसी के बाद से यूपी की योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर-मस्जिद विवादों के फिर से उठने पर गहरी चिंता जताई है. वहीं, RSS चीफ मोहन भागवत के बयान से 'खुश' होकर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के यासूब अब्बास ने बड़ा बयान दिया है.
