2024 में प्रियंका वाराणसी में देंगी PM मोदी को चुनौती? UP कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया बड़ा संकेत
Priyanka Gandhi News: वाराणसी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सबसे हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है. इसके पीछे की वजह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र…
ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi News: वाराणसी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सबसे हाई-प्रोफाइल सीट मानी जाती है. इसके पीछे की वजह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. दरअसल, पिछले दो बार से पीएम मोदी इस लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं. मगर आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वाराणसी लोकसभा सीट फिर चर्चा में आ गई है. इस बार इसका कारण कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हैं. बता दें कि सियासी गलियारों में तब हलचल तेज हो गई जब यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी बनारस से चुनाव लड़ती हैं, तो हर एक कार्यकर्ता अपनी जान लड़ा देगा.