लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में INDIA को छोड़ NDA के साथ जाएंगे जयंत चौधरी? BJP ने दिया इन 4 सीटों का ऑफर

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बीजेपी ने आरएलडी को 4 लोकसभा सीट ऑफर की है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की तरफ से रालोद को कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा लोकसभा सीटें ऑफर की गई हैं.

ADVERTISEMENT

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी
social share
google news

इंडिया गठबंधन में शामिल रालोद को लेकर बड़ी खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बीजेपी ने आरएलडी को 4 लोकसभा सीट ऑफर की है. जानकारी के मुताबिक, बीजेपी की तरफ से रालोद को कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा लोकसभा सीटें ऑफर की गई हैं. वहीं, गठबंधन में संभावित दरार की वजह ये है कि सपा चाहती है कि मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा सीटों पर उसके उम्मीदवार रालोद के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ें. सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के साथ गठबंधन की संभावित बातचीत को लेकर जयंत ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता से मुलाकात की.