मिल्कीपुर उपचुनाव में BJP बनाएगी उपपरिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत को प्रत्याशी? इस वजह से है चर्चा तेज
सपा ने तो फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रासाद को अपना उम्मीदवार बना दिया है. मगर भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. भाजपा किसे टिकट देगी, इसको लेकर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी (सांकेतिक तस्वीर)
अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होने के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में कई मंत्रियों को प्रचार के लिए लगा दिया है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) इस प्रतिष्ठित सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त है. सपा ने तो फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रासाद को अपना उम्मीदवार बना दिया है. मगर भाजपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं. भाजपा किसे टिकट देगी, इसको लेकर अभी भी अटकलों का बाजार गर्म है.
