UPTak Baithak Logo

यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र से पहले बोले सीएम योगी- आने वाले 25 सालों के लिए विजन होगा पेश, सपा पर भी हुए हमलावर

UP News: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की है.

ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath (Photo/PTI)
Yogi Adityanath
social share
Google CTA

UP News: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं. समाजवादी पार्टी के सभी विधायक सत्र के पहले ही दिन प्रदर्शन करेंगे. इसी बीच सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की है. इस दौरान सीएम योगी ने कहा, भाजपा की सरकार में यूपी विधानमंडल ने अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं. अनेक अहम मुद्दों को चर्चा का विषय बनाया है. जनता से जुड़े मुद्दे पर सार्थक चर्चा हुई है. ये सत्र भी काफी अहम है. इसमें जनता से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर, 25 करोड़ आबादी की उम्मीदों को पूरा करने के उद्देश्य से, अहम एजेंडे के साथ हम सभी यहां उपस्थित हैं.