लेटेस्ट न्यूज़

क्या 2027 में योगी आदित्यनाथ पर भारी को पड़ेंगे अखिलेश यादव? राजदीप सरदेसाई ने ये बताया

UP Politics: सपा चीफ अखिलेश यादव और अयोध्या-फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद लोकसभा चुनाव में भी साथ-साथ नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि अखिलेश 2027 में अपने पीडीए फॉर्मूले को आगे बढ़ा रहे हैं. अब इसी को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने बड़ी बात कही है.

ADVERTISEMENT

Rajdeep Sardesai
Rajdeep Sardesai
social share
Google CTA

UP Politics: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत मिली है. यहां तक की अखिलेश ने अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद को खड़ा कर वह सीट भी जीत ली है. लोकसभा में भी अखिलेश यादव के साथ हर समय फैजाबाद-अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को ही देखा जा रहा है. यहां तक की लोकसभा में भी अवधेश प्रसाद और अखिलेश साथ-साथ ही बैठ रहे हैं.