अखिलेश ने अयोध्या-फैजाबाद सांसद को बताया था ‘अयोध्या का राजा’, विवाद हुआ तो ये बोले अवधेश प्रसाद
UP Politics: अयोध्या-फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या का राजा बताया था. इसको लेकर काफी विवाद हुआ था. अब अवधेश प्रसाद का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

लोकसभा में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अवधेश प्रसाद
UP Politics: अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते अवधेश प्रसाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. खुद सपा चीफ अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद को सदन में भी अपने साथ-साथ ही रख रहे हैं. इसी बीच पिछले दिनों अखिलेश यादव ने अयोध्या-फैजाबाद सीट से सांसद अवधेश प्रसाद को अयोध्या का राजा कह डाला था. बता दें कि सपा चीफ के इस बयान को लेकर अयोध्या में काफी गुस्सा देखा गया था और वहां के संतों को भी सपा मुखिया का ये बयान पसंद नहीं आया था.