UPTak Baithak Logo

मीरापुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुंबुल राणा के ससुर कादिर की कार क्यों हुई जब्त? वजह कर देगी हैरान

Meerapur Byelection: मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार सुंबुल राणा के ससुर और पूर्व सांसद कादिर राणा की कार को मंगलवार को निर्धारित मानक से बड़ा झंडा लगाने के आरोप में जब्त कर लिया गया.

ADVERTISEMENT

कादिर राणा.
कादिर राणा.
social share
Google CTA

Meerapur Byelection: मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार सुंबुल राणा के ससुर और पूर्व सांसद कादिर राणा की कार को मंगलवार को निर्धारित मानक से बड़ा झंडा लगाने के आरोप में जब्त कर लिया गया. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता की कार को जब्त कर लिया है, क्योंकि कार पर पार्टी का झंडा मानक के विपरीत बड़ा पाया गया था. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.