UPTak Baithak Logo

मायावती ने आकाश आनंद को संगठन की प्रमुख जिम्मेदारियों को क्यों हटाया? ये है 'असली' कहानी

'आज का यूपी' में जानिए बीएसपी में आकाश आनंद को लगे झटके की इनसाइड स्टोरी, 2027 चुनाव के लिए NDA का 300+ सीटों का फॉर्मूला और इंडिया गठबंधन में 'जीत के फॉर्मूले' पर सपा-कांग्रेस का रुख.

ADVERTISEMENT

Mayawati and Akash Anand (Photo: AI)
Mayawati and Akash Anand
social share
Google CTA

यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में हम राज्य की तीन बड़ी खबरों का विश्लेषण करते हैं. इस अंक की पहली बड़ी खबर बहुजन समाज पार्टी में मचे राजनीतिक घमासान और मायावती द्वारा अपने भतीजे आकाश आनंद को 'इमैच्योर' बताकर पद से हटाए जाने के फैसले पर केंद्रित है. दूसरी बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संभावित सीट शेयरिंग रणनीति से जुड़ी है, जिसमें बीजेपी 300 सीटों पर खुद लड़ने का मन बना रही है. वहीं, तीसरी बड़ी खबर इंडिया गठबंधन की अंदरूनी राजनीति और कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर चल रही बयानबाजी और जीत के नए फॉर्मूले पर आधारित है.