लेटेस्ट न्यूज़

CM योगी को खत लिख आरक्षण के मुद्दे को क्यों किया पब्लिक? अनुप्रिया पटेल ने इसकी वजह बताई

Anupriya Patel News: अनुप्रिया ने साफतौर पर कहा है कि कुछ ऐसे मामले थे जिनका हल यूपी सरकार नहीं निकाल पाई, जिसकी वजह से चुनाव में नुकसान हुआ. खबर में आगे जानिए अनुप्रिया पटेल ने क्या-क्या कहा?  

ADVERTISEMENT

UP Tak
अपना दल (एस) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल.
social share
google news

Anupriya Patel News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उनकी पार्टी अपना दल (S) साल 2014 से ही भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा हैं. 2024 का लोकसभा चुनाव भी अनुप्रिया पटेल ने NDA के साथ मिलकर लड़ा. मगर इस बार खुद अनुप्रिया पटेल और उनकी पार्टी का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा, जैसे 2014 और 19 में थे. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से अनुप्रिया पटेल सूबे की योगी सरकार को सवालों के घेरे में रखती हुई नजर आईं. चाहे आरक्षण का मुद्दा हो या 69000 शिक्षकों की भर्ती मसला, अनुप्रिया पटेल ने सार्वजानिक तौर पर योगी सरकार को निशाने पर लिया. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अनुप्रिया ने साफतौर पर कहा है कि कुछ ऐसे मामले थे जिनका हल यूपी सरकार नहीं निकाल पाई, जिसकी वजह से चुनाव में नुकसान हुआ. खबर में आगे जानिए अनुप्रिया पटेल ने क्या-क्या कहा?