UPTak Baithak Logo

इटावा सदर में सरिता भदौरिया के खिलाफ किसे टिकट देंगे अखिलेश यादव?

इटावा सदर सीट पर 2027 चुनाव में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं. अखिलेश-शिवपाल की एकजुटता से सपा मजबूत हुई है.जबकि बीजेपी की सरिता भदौरिया के सामने हैट्रिक बचाने की चुनौती है.

ADVERTISEMENT

Etawah Sadar Assembly Election
Etawah Sadar Assembly Election
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद इटावा में राजनीति का पारा गरमाया हुआ है. वैसे तो पूरा इटावा इलाका सपा का मजबूत गढ़ माना जाता है. लेकिन इटावा सदर विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनावों से भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. बीजेपी की सरिता भदौरिया यहां से लगातार दो बार विधायक चुनी गई हैं. अब जबकि अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव एक साथ आ चुके हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार सपा अपनी साख वापस बचाने के लिए किसे मैदान में उतारेगी? वहीं क्या बीजेपी सरिता भदौरिया पर ही तीसरी बार दांव लगाएगी या फिर कोई नया चेहरा सामने आएगा?