UPTak Baithak Logo

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली गया था चार बहनों का इकलौता भाई, 5 मंजिला इमारत में दब गया और हो गई मौत!

रक्षाबंधन के बाद दिल्ली लौटे औरैया के पवन की सत्य निकेतन इमारत हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. DU के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में B.Sc. कंप्यूटर साइंस के छात्र पवन की मौत से परिवार में मातम है.

ADVERTISEMENT

Auraiya Pawan News
Auraiya Pawan News
social share
Google CTA

रक्षाबंधन पर जिन चार बहनों ने अपने इकलौते भाई के सिर पर हाथ फेरकर और हाथों पर राखी बांधकर खुशी-खुशी दिल्ली के लिए विदा किया था उन्हें क्या पता था कि वह भाई अब कभी जीवित लौटकर नहीं आएगा. दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत के अचानक भरभराकर गिरने से औरैया के रहने वाले होनहार छात्र पवन की दर्दनाक मौत हो गई.