लेटेस्ट न्यूज़

मिश्रिख में 2027 का चुनाव होगा किसके नाम? सपा की होगी वापसी या बीजेपी फिर मारेगी बाजी

UP Kiska: सीतापुर की मिश्रिख सुरक्षित सीट पर 2027 में बीजेपी और सपा के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं. बीजेपी विधायक रामकृष्ण हैट्रिक की कोशिश में हैं जबकि सपा पूर्व विधायक रामपाल राजवंशी के सहारे वापसी की तैयारी कर रही है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and CM Yogi
Akhilesh Yadav and CM Yogi
social share
Google CTA

Mishrikh Election 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुछ विधानसभा सीटें सिर्फ हार-जीत का आंकड़ा भर नहीं होतीं हैं. वे धार्मिक आस्था और राजनीतिक साख का बड़ा मैदान बन जाती हैं. ऐसी ही एक बेहद खास सीट है सीतापुर जिले की मिश्रिख (सुरक्षित) विधानसभा सीट. एक तरफ विश्व प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थ नगरी नैमिषारण्य और दूसरी तरफ बहुसंख्यक दलित वोट बैंक के बीच यहां पिछले एक दशक से दो दिग्गजों बीजेपी के वर्तमान विधायक रामकृष्ण और सपा के पूर्व विधायक रामपाल राजवंशी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है. 2027 के चुनाव में क्या बीजेपी यहां जीत की हैट्रिक लगाएगी या सपा एक दशक बाद वापसी करेगी? आइए समझते हैं मिश्रिख का पूरा सियासी ताना-बाना.