हनीमून विवाद के बाद अब शताब्दी एक्सप्रेस से बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल! रेलवे ने शुरू की जांच
नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेन के कोच के अंदर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. झांसी से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन के 23 सेकेंड के वीडियो में वर्दी पहने कर्मचारी अपने साथी का केक काटते और फूल-माला पहनाकर बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Train Birthday Celebration
Train Birthday Celebration: नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में ऑन-ड्यूटी टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेन के कोच के अंदर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. झांसी से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन के 23 सेकेंड के वीडियो में वर्दी पहने कर्मचारी अपने साथी का केक काटते और फूल-माला पहनाकर बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. बता दें इससे पहले 6 जुलाई 2026 को नंदीग्राम एक्सप्रेस में हनीमून सुइट (खास कमरा या कमरों का एक निजी सेट) बनाए जाने का मामला भी चर्चा में रहा था.
