लेटेस्ट न्यूज़

समाजवादी पार्टी के बागी अभय सिंह या खब्बू तिवारी किसके साथ है बीजेपी? गोसाईगंज से कौन लड़ेगा चुनाव

Gosaiganj News: अयोध्या में अभय सिंह और खब्बू तिवारी के बीच वर्चस्व की जंग की अटकलें हैं. दूसरी तरफ अयोध्या में विनय कटिहार की 2029 के लिए दावेदारी की चर्चा है. वहीं, विकास दुबे कांड से चर्चा में आई खुशी दुबे की अखिलेश यादव ने आर्थिक मदद की है.

ADVERTISEMENT

Abhay Singh and Khabbu Tiwari
Abhay Singh and Khabbu Tiwari
social share
google news

Abhay Singh News: यूपी Tak के खास शो 'आज का यूपी' में पेश हैं राज्य की वो तीन बड़ी सियासी खबरें जिन्होंने खलबली मचा रखी है. गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने भाजपा के टिकट पर 2027 का चुनाव लड़ने का खुला ऐलान कर दिया है, जिससे भाजपा के भीतर ही खब्बू तिवारी (Khabbu Tiwari) बनाम अभय सिंह की टसल शुरू हो गई है. राम मंदिर आंदोलन के फायरब्रांड नेता विनय कटिहार ने 2029 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के लिए अयोध्या से अपनी दावेदारी पेश कर दी है. विकास दुबे कांड से चर्चा में आई खुशी दुबे की मदद कर अखिलेश यादव ने PDA प्लस फॉर्मूले के तहत ब्राह्मण समाज को बड़ा सियासी संदेश दिया है.