लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं माता प्रसाद पांडेय जो यूपी विधानसभा में अब निभाएंगे अखिलेश की जिम्मेदारी, दो बार रह चुके हैं मंत्री

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष के लिए सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के नाम का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश ने माता प्रसाद पांडे को को दी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
अखिलेश ने माता प्रसाद पांडे को को दी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में नए नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग गई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष के लिए सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के नाम का ऐलान किया है. माता प्रसाद पांडेय अब विधानसभा में विपक्ष का चेहरा होंगे और 2022 के बाद से सदन में जो भूमिका अखिलेश यादव निभा रहे था वो जिम्मा संभालेंगे. सपा प्रमुख ने माता प्रसाद पांडे के साथ ही अमरोहा से विधायक महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल, हसनपुर से विधायक कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश कुमारको उप सचेतक बनाया है.