कौन हैं IAS भरत यादव जिनका नाम लेकर CM मोहन यादव केस में ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को सुना दिया?
Charcha Mein: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे आरोपों के बीच सियासत तेज हो गई है. अखिलेश यादव के समर्थन और ओम प्रकाश राजभर के पलटवार ने विवाद को नया मोड़ दे दिया. इस बहस में आईएएस भरत यादव और सपा नेता चंद्रपाल सिंह यादव भी चर्चा के केंद्र में आ गए हैं.
ADVERTISEMENT

UP News
Charcha Mein: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय जमीन खरीद-फरोख्त और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. लेकिन इस सियासी घमासान के बीच एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब यूपी के विपक्षी नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मोहन यादव का खुला समर्थन कर दिया. अखिलेश ने इसे बीजेपी की अंदरूनी साजिश करार दिया. अखिलेश के इस बयान के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उन पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने इस पूरे विवाद में दो अहम किरदारों सपा के कद्दावर नेता चंद्रपाल सिंह यादव और आईएएस अधिकारी भरत यादव का नाम घसीटते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.