योगी-अखिलेश में से कौन मार रहा UP उपचुनाव में बाजी? फलौदी सट्टा बाजार के आंकड़े चौंकाने वाले हैं
UP News: इन चुनावों को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में भाजपा और अखिलेश यादव ने इन उपचुनावों में अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल किया. अब राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार का चुनावी अनुमान भी सामने आ गया है.
ADVERTISEMENT

UP by-election
UP By-Elections: भारी सियासी हंगामे और सपा-भाजपा के बीच जमकर हुए राजनीतिक घमासान के बीच कल यानी 20 नवंबर के दिन उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया. इस दौरान सपा मुखिया Akhilesh Yadav खासा एक्टिव नजर आए और यूपी सरकार-यूपी पुलिस के कई अधिकारियों पर चुनाव में धांधली करवाने का आरोप लगाया. यहां तक की कई बार सपा चुनाव आयोग के पास भी पहुंची. दूसरी तरफ भाजपा भी एक्टिव रही और आरोपों का खेल दोनों तरफ से चलता रहा.