लेटेस्ट न्यूज़

‘बिना कुर्सी के राजभर’ वाली चर्चा बढ़ी तो उनके बेटे अरुण निकाल लाए मुलायम की पुरानी तस्वीर

UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त ‘कुर्सी’ के सहारे समाजवादी पार्टी (सपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभापसा) के नेता ट्विटर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Political News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त ‘कुर्सी’ के सहारे समाजवादी पार्टी (सपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभापसा) के नेता ट्विटर पर एक दूसरे पर जमकर निशाने साध रहे हैं. दरअसल, इसकी शुरुआत हालिया NDA गठबंधन जॉइन करने वाले सुभापसा चीफ ओम प्रकाश राजभार की एक तस्वीर से हुई थी. सामने आई तस्वीर में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई वरिष्ठ नेता कुर्सी पर बैठे थे और उसी फोटो में राजभर पीछे खड़े नजर आए. इसके बाद सपा नेताओं ने राजभर पर तंज कसे कि भाजपा के साथ आने के बाद अब उन्हें कुर्सी भी नसीब नहीं हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ सुभापसा चीफ के बेटे अरुण राजभार ने भी मोर्चा संभाल रखा है. अब अरुण ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की ऐसी तस्वीरें ढूंढ निकाली है जिसमें वह खड़े नजर आ रहे हैं और बाकी नेता कुर्सी पर बैठे हैं.