UPTak Baithak Logo

वन नेशन वन इलेक्शन का जब हो रहा विरोध तो मायावती ने सरकार के इस प्रस्ताव का क्यों किया समर्थन?

UP News: एक देश-एक चुनाव एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है. मोदी सरकार ने इसको लेकर बनी समिति के प्रस्तावों को मंजूर कर लिया है. इसके बाद से ही विपक्षी दल वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं. मगर बसपा सुप्रीमो मायावती ने वन नेशन-वन इलेक्शन को लेकर मोदी सरकार का साथ दे दिया है.

ADVERTISEMENT

BSP chief Mayawati
BSP chief Mayawati
social share
Google CTA

’एक देश, एक चुनाव’ की व्यवस्था के तहत् देश में लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय का चुनाव एक साथ कराने वाले प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज दी गयी मंजूरी पर हमारी पार्टी का स्टैण्ड सकारात्मक है, लेकिन इसका उद्देश्य देश व जनहित में होना ज़रूरी.’ वन नेशन-वन इलेक्शन के ऊपर बहुजन समाज पार्टी की चीफ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ये बयान देकर मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एक देश-एक चुनाव को अपना समर्थन दे दिया है. ये पहली बार नहीं है जब बसपा सुप्रीमो ने किसी ऐसे मुद्दे पर मोदी सरकार का साथ दिया हो, जिसका अन्य विपक्षी दलों द्वारा विरोध किया जा रहा हो.