UPTak Baithak Logo

तुझे किस चीज की कमी रखी मैंने... प्रेमी के साथ कार में घूम रही थी पत्नी और पीछे से पहुंच गया पति, फिर जो हुआ

बरेली में पति ने पत्नी को एक युवक के साथ कार में पकड़ लिया जिसके बाद सड़क पर जमकर हंगामा हुआ. पति ने दोनों से मारपीट और गाली-गलौज की. घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Bareilly News
Bareilly News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पति ने अपनी पत्नी को एक अन्य युवक के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद सड़क के बीचों-बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. गुस्से से आगबबूला पति ने सरेआम पत्नी और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की. इस दौरान पति चिल्लाता रहा 'तुझे शर्म नहीं आई? तुझे किसी चीज की कमी करी थी मैंने?' मौके पर मौजूद लोगों ने इस ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.