आकाश आनंद को मिल गया ये पार्टी ज्वॉइन करने का ऑफर, मायावती ने Immature बोलकर छीनी थी जिम्मेदारी
मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद से एक बार फिर राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी वापस ले ली है. इसी बीच निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का ऑफर दिया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है. मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद से राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी वापस ले ली है. उन्होंने कहा है कि आकाश को पार्टी में काम करने की अनुमति रहेगी, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी.

