संसद में पहली बार बोलने के लिए खड़े हुए चंद्रशेखर आजाद तो माइक को क्या हो गया?
यूपी के नगीना से पहली बार सांसद बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद भी ओम बिरला को बधाई देने के लिए खड़े हुए. यह संसद में चंद्रशेखर आजाद का पहला संबोधन था.
ADVERTISEMENT

Photo: Chandrashekhar Azad
बुधवार को ओम बिरला एक बार फिर लोकसभा अध्यक्ष चुने गए. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव सहित विभिन्न नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इसी क्रम में यूपी के नगीना से पहली बार सांसद बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद भी ओम बिरला को बधाई देने के लिए खड़े हुए. यह संसद में चंद्रशेखर आजाद का पहला संबोधन था. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.