लेटेस्ट न्यूज़

ओम बिरला से अखिलेश बोले- आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहना चाहिए, निष्कासन जैसी कार्रवाई न हो

Akhilesh Yadav News: दूसरी बार भाजपा के सांसद ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा के नवविर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनका अंकुश विपक्ष के साथ साथ सत्तापक्ष पर भी रहेगा तथा निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं होगी.

ADVERTISEMENT

Picture: Akhilesh Yadav & OM Birla
Picture: Akhilesh Yadav & OM Birla
social share
google news

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा के नवविर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनका अंकुश विपक्ष के साथ साथ सत्तापक्ष पर भी रहेगा तथा निष्कासन जैसी कार्रवाई नहीं होगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया. वह दूसरी बार इस उत्तरदायित्व को संभाल रहे हैं.