स्पीकर के चुनाव में NDA के ओम बिरला या INDIA के K Suresh, किसे वोट देंगे चंद्रशेखर?
(NDA) ने लोकसभा स्पीकर के लिए एक बार फिर ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्ष ने भी कांग्रेस के सांसद कोडिकुनिल सुरेश को अपना उम्मीदवार बना दिया है. अब सवाल यह है कि आखिर एनडीए या इंडिया, दोनों ही गठबंधन से बाहर यूपी के नगीना से पहली बार सांसद बने चंद्रशेखर आजाद किसे वोट करेंगे.
ADVERTISEMENT

Photo: Chandrashekhar Azad
Lok Sabha speaker Election: भारतीय संसदीय राजनीति के इतिहास में 1976 के बाद एक बार फिर लोकसभा स्पीकर पद का चुनाव होने जा रहा है. बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लोकसभा स्पीकर के लिए एक बार फिर ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है. NDA की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोशिश की थी कि लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर एक आम सहमति बन जाए. पर विपक्ष के इंडिया गठबंधन ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को मिले. जब ऐसा नहीं हुआ तो विपक्ष ने भी कांग्रेस के सांसद कोडिकुनिल सुरेश को अपना उम्मीदवार बना दिया है. अब सवाल यह है कि आखिर एनडीए या इंडिया, दोनों ही गठबंधन से बाहर यूपी के नगीना से पहली बार सांसद बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर आजाद किसे वोट करेंगे.