मायावती बोलीं- 'बसपा कार्यकर्ता लाइन से हटकर किसी से भी शादी कर सकते हैं', क्यों कहा ऐसा?
मायावती ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि एक नेता को पार्टी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने अपने बेटे की शादी समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक की बेटी से कर दी.
ADVERTISEMENT

बसपा सुप्रीमो मायावती
Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि एक नेता को पार्टी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने अपने बेटे की शादी समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक की बेटी से कर दी. उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता पार्टी लाइन से हटकर किसी से भी शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं. बसपा की रामपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सागर के बेटे की हाल ही में आंबेडकर नगर जिले के अलापुर से सपा विधायक त्रिभुवन दत्त की बेटी के साथ शादी हुई. इससे पहले दत्त बसपा में थे, लेकिन 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए.
